शहर

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज होगी बारिश या धूप दिखाएगी तेवर? पढ़ें IMD का नया अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 May 2026: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की तेज गर्मी के बाद मौसम फिर से बदल गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2–3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट है।

Image

दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज का मौसम (03 May 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन तेज धूप के बाद एक बार फिर बारिश की एंट्री हो गई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजधानी के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली में तेज हवाओं संग बारिश चलने की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश के कारण इन दो दिनों में गर्मी से राहत रहेगी और तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।

दिल्ली में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दोपहर आसमान में घने बादल छाने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी चलने और बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। 3 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 4 मई को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोपहर के समय हल्की बारिश और तेज आंधी चलने का अनुमान है। साथ ही शाम के समय भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 5 मई को भी आंधी-बारिश की संभावना है। जिसके बाद बारिश का दौर रुक जाएगा।

तापमान में कमी के बावजूद सता रही गर्मी

दिल्ली में शनिवार को दिनभर तेज धूप निकली रहेगी। देर शाम को यहां मौसम बदल गया और करीब 10 बजे तक कई इलाकों में झमाझम बारिश भी दर्ज की गई। नमी बढ़ने की वजह से भले ही तापमान में कमी आई है, इसके बावजूद लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की, जिसकी वजह हीट इंडेक्स का अधिक दर्ज होना है। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे 42.3 डिग्री हीट इंडेक्स रहा। यह वह तापमान होता है, जिसे नमी और तापमान को मिलाकर लोग महसूस अधिक करते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article