शहर

UP Weather: मई में मानसून जैसा हाल, आंधी-बारिश का डबल अटैक जारी; अगले 5 दिन पड़ेंगे भारी!

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 May 2026: यूपी में आंधी-बारिश का दौर जारी है, जिससे गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में आज का मौसम

यूपी में आज का मौसम (03 May 2026): उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले चार दिनों से यूपी के ज्यादार हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। कई शहरों में तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान भी कहीं बारिश हुई तो कहीं आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसके प्रभाव से मई के दूसरे सप्ताह में भी यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान आंधी-तूफान आने और तेज बारिश होने का अनुमान है।

यूपी में कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज यूपी के 26 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। IMD ने इस बार पूरे मई माह में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। शुरुआत के 10 दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके कारण आंधी-बारिश का मौसम रहेगा। जिससे गर्मी और लू से राहत बरकरार रहेगी।

यूपी के किन शहरों में आज होगी बारिश

मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और आसपास के इलाके।

यूपी में अगले 5 दिनों में और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुशीनगर और ललितपुर में झमाझम बारिश हुई। वहीं झांसी समेत 5 जिलों में आंधी-तूफान आया। इस दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला जालौन रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों बारिश के कारण प्रदेश में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। अगले 5 दिनों में खराब मौसम के चलते 4-5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article