शहर

IRS ऑफिसर की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार, OYO से पुलिस ने उठाया; मर्डर की क्या है वजह?

दिल्ली के दिल्ली कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की बेटी के साथ सेक्सुअल असाल्ट और मर्डर मामले के आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस वारदात के संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।

Image

दिल्ली में अधिकारी की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार

दिल्ली के पॉश कैलाश हिल्स इलाके में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के सीनियर ऑफिसर की 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवती अपने घर के एक कमरे में मृत मिली। उसके परिवार के सदस्यों ने उसका शव देखा। हालांकि, वारदात से पूर्व आरोपी का घर की आने का सीसीटीवी मिला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और शाम होते-होते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक, आरोपी एक OYO में छिपा था।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पीली शर्ट पहनकर सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर मेन गेट से घर की तरफ जाता है दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के वक्त युवती घर में अकेली थी।

पुलिस को राहुल पर था शक

पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के घटी होगी, जब उसके माता-पिता जिम गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपी ने इसी थोड़े समय का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, घर का पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा (19) मुख्य संदिग्ध है। उसने घर में करीब आठ महीने तक काम किया, लेकिन दैनिक खरीद बिलों में हेराफेरी के आरोप में लगभग एक महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, मीणा घर से पूरी तरह वाकिफ था, जिसमें घर का डिजाइन और परिवार के सदस्यों की दिनचर्या भी शामिल थी। आरोप है कि उसे पता था कि पीड़ित के माता-पिता कब टहलने या जिम जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुबह करीब छह बजे घर में घुसा, युवती पर हमला किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान युवती को कथित तौर पर लाठी से पीटा गया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद हमलावर ने मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article