शहर

सावधान! दिल्ली में अवैध सिलेंडर भरा तो होगी FIR, दिल्ली सरकार ने जारी किए शिकायत के लिए नंबर

दिल्ली सरकार ने अवैध LPG रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ 13 जिला स्तरीय टीमों को मंजूरी दी है। अवैध रिफिलिंग को लेकर अलीपुर इलाके में कार्रवाई भी हुई है। इस तरह की गतिविधियों के लिए सरकार ने शिकायत के लिए नंबर का भी ऐलान किया है।

Image

गैस चोरी रोकने को दिल्ली सरकार का प्लान

Photo : Times Now Digital

Delhi Illegal LPG Refilling: दिल्ली में LPG सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने मोर्चा खोल दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मुहिम को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सरकार ने 13 विशेष जिला स्तरीय टीमों के गठन को मंजूरी दे दी है।

स्टिंग ऑपरेशन के बाद अलीपुर में बड़ी कार्रवाई

इस कार्रवाई की शुरुआत 2 अप्रैल को अलीपुर इलाके में एक बड़े छापे के साथ हुई। दरअसल, 1 अप्रैल को एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर प्रसारित स्टिंग ऑपरेशन में अवैध रिफिलिंग का खुलासा हुआ था। इसके तुरंत बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। मौके पर सब्सिडी वाले सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस चोरी कर छोटे सिलेंडरों में भरी जा रही थी। टीम ने वहां से तीन उपभोक्ता पासबुक और भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

13 टीमें संभालेंगी मोर्चा, SDM करेंगे नेतृत्व

अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में एक-एक प्रवर्तन टीम तैनात की जाएगी। प्रत्येक टीम का नेतृत्व SDM (मुख्यालय) करेंगे। ये टीमें खुफिया जानकारी और आम जनता से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर औचक छापेमारी करेंगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि जो भी अनधिकृत भंडारण, अधिक कीमत वसूली या अवैध बिक्री में शामिल पाया गया, उसका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस नंबरों पर कर सकेंगे शिकायत

सरकार ने नागरिकों से इस अभियान में भागीदार बनने की अपील की है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 011-23379836 और 8383824659 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पारदर्शिता के लिए हर शाम प्रेस ब्रीफिंग

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तय किया है कि रोजाना शाम 4 बजे विकास भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। इसमें दिनभर की कार्रवाई और प्राप्त शिकायतों का विवरण साझा किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि वह उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और शहर में LPG की सुचारू, पारदर्शी और कानूनी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'