शहर

Delhi News: गांधी नगर में अचानक झुकी 4 मंजिला इमारत, पुलिस ने कराया खाली, लोगों में दहशत

दिल्ली के गांधी नगर में एक चार मंजिला इमारत के अचानक झुकने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत इमारत खाली कराकर इलाके की घेराबंदी कर दी।

Image

शाहदरा में 4 मंजिला बिल्डिंग के झुकने से दहशत (सांकेतिक फोटो)

Delhi Building Tilt: दिल्ली के शाहदरा के गांधी नगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। जिससे आसपास के लोगों में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा लिया गया। MCD की टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत का निरीक्षण किया। फिलहाल किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कैसे सामने आया मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को गांधी नगर की एक चार मंजिला इमारत में अचानक झुकाव आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए लोगों को उस इमारत के पास जाने से रोक दिया गया है।

MCD की टीम ने किया मुआयना

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम (MCD) की एक टीम भी मौके पर पहुंची और इस खतरनाक रूप से झुकी हुई इमरात की स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल किसी भी व्यक्ति को इमारत के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। आसपास के मकानों और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है।

सत्य निकेतन इमारत हादसा

यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले सप्ताह ही दिल्ली के सत्‍य निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसो हुआ था। इमारत में लड़कों का पीजी चल रहा था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद से प्रशासन कमजोर व जोखिम भरी इमारतों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके तहत अवैध इमारतों की जांच की जा रही है और कई जर्जर इमारतों को जमीदोंज करने की कार्रवाई भी की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article