शहर

दिल्ली ब्लास्ट की जांच तेज: कश्मीर में CIK की छापेमारी, हिरासत में तीन संदिग्ध

Delhi Blast Probe: दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में जांच तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की CIK विंग ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और कश्मील में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस बीच CIK ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Image

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस की CIK विंग की कश्मीर में छापेमारी

Delhi Blast Probe: दिल्ली में हुए विस्फोट की जांच के संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। विस्फोट के तार तलाशने के लिए CIK ने अब पूरे कश्मीर क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस मॉड्यूल के तार कश्मीर से जुड़े हो सकते हैं, जिसके बाद यह व्यापक अभियान चलाया गया है।

CIK के इस व्यापक अभियान के दौरान अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ताकि विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों, उनके संचालकों (हैंडलर्स) और फंडिंग स्रोतों आदि संबंधित और अधिक जानकारी जुटाई जा सके। जांच एजेंसियां कश्मीर में आतंकी नेटवर्क और दिल्ली में सक्रिय मॉड्यूल के बीच किसी भी संभावित कड़ी की तलाश कर रही हैं, और उम्मीद है कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी

CIK और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने घाटी में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान, काजीगुंड में हुई एक छापेमारी में डॉ. वहीद नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह समूचा अभियान फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की खोजबीन का हिस्सा है। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि विभिन्न डॉक्टरों और अन्य व्यक्तियों का इस आतंकी मॉड्यूल से क्या संबंध था और वे किस तरह से एक-दूसरे के संपर्क में थे। जांच को लेकर अधिकारियों ने जानकारी दी है कि गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत, उन्होंने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े आतंकवादी सहयोगियों और 'ओवरग्राउंड वर्कर्स' (OGWs) के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!