शहर

Bhadohi : बंद पड़े ईंट भट्ठे से दो बच्चों के शव बरामद, पिता और सौतेली मां ने उतारा मौत के घाट?

उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे से दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल, मां-बाप पर हत्या की शक जताई जा रही है।

Image

भदोही में बच्चों की हत्या

भदोही: शहर में बंद पड़े ईंट भट्ठे में स्थित एक कमरे से गुरुवार को दो बच्चों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। इस घटना में बच्चों के पिता पन्ना मुसहर और उसकी दूसरी पत्नी कृति मुसहर की भूमिका संदिग्ध पायी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में सुरेश यादव नामक व्यक्ति के कई साल से बंद पड़े ईंट भट्ठे में मजदूरों के लिये बने एक कमरे से दो बच्चों के शव बरामद किये गये हैं। शव कई दिन पुराने हैं और दोनों की हत्या सिर कुचलकर की गयी है।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने दुर्गंध उठने पर पुलिस को सूचना दी तो कमरे से दोनों बच्चों के शव बरामद किये गये। उनमें से एक की उम्र करीब सात साल और दूसरे की लगभग पांच साल बतायी जाती है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों बच्चों के पिता पन्ना मुसहर और उसकी दूसरी पत्नी कृति मुसहर की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article