शहर

चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का खौफ! 67 ट्रेनें की गईं कैंसिल; तुरंत चेक करें लिस्ट

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मोंथा तूफान के एक्टिव होने पर रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 67 ट्रेनों को अगले 2 दिन के लिए रद्द या विलंब से चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल करते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।

Image

चक्रवाती मोंथा के कारण रेलवे ने कैंसिल की ट्रेनें

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के सोमवार को चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ में तब्दील हो जाने के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। तूफान के एक्टिव होने पर रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 67 ट्रेनों को अगले 2 दिन के लिए रद्द या विलंब से चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा का खास ख्याल करते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना मौसम तंत्र पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज सुबह साढ़े पांच बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य तथा दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों पर केन्द्रित हो गया।

मौसम विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगले 12 घंटों के दौरान इसके दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनासीमा, श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी।

सोमवार को काकीनाडा, कोनासीमा, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, बापटला, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीतारामाराजू, विशाखापत्तनम और अनकापल्ली जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जैन ने कहा कि पूर्वी गोदावरी, एलुरु, एनटीआर, गुंटूर, पलनाडु, चित्तूर और तिरुपति जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article