शहर

आज का मौसम : 28, 29, 30 अक्टूबर को तबाही मचाएगा मोंथा तूफान, गिरेगी बिजली होगी बारिश मूसलाधार; IMD ने किया सावधान

Aaj Ka Mausam, 28 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम के लिहाज से अगले 2 से 3 दिन बहुत भारी रहने वाले हैं। खासकर, चक्रवाती तूफान मोंथा (Cyclonic Storm Montha) के कल यानी 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना के बीच बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट घोषित है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में रहेगा, जिससे मौसमी गतिविधियां तेज होंगी। उधर, पहाड़ों पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी के सकेत मिले रहे हैं।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 28 अक्टूबर 2025 : देशभर के विभिन्न हिस्सों में नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर से मौसमी गतिविधिंया शुरू हो गई हैं। मानसून की विदाई के बाद इसे मिनी मानसून के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सर्कुलेशन के बाद तूफान मोंथा के असर से दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में बादलों का बरसना जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक उत्तर भारत के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट घोषित किया है। तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का एहसास बढ़ेगा। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी के संकेत मिलने लगे हैं। मंगलावर सुबह तक चक्रवात मोंथा (Cyclonic Storm Montha) भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे भारी तबाही के संकेत मिल रहे हैं। मोंथा के असर से दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश अलर्ट है। इसका असर पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ गुजरात, मुंबई समेत महाराष्ट्र और गोवा के विभिन्न इलाकों में देखा जाएगा। लिहाजा, अगले 48 से 72 घंटे तक समुद्री इलाकों में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई और गुजरात में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कोंकण, मुंबई सहित, गुजरात और सौराष्ट्र के कई हिस्सों जैसे में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। खराब मौसम का सबसे अधिक असर भावनगर, वेरावल, माहुवा, अमरेली, दीव, जूनागढ़, सोमनाथ बड़ौदा, अहमदाबाद, आनंद और गाधीनगर में बारिश जारी रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, यह सिलसिला अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रहेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली18°C30°C
मुंबई27°C31°C
जयपुर20°C23°C
भोपाल21°C29°C
लखनऊ22°C28°C
पटना25°C31°C
देहरादून13°C26°C
शिमला8°C23°C
कश्मीर7°C19°C
चेन्नई25°C27°C
बेंगलुरु21°C25°C

दिल्ली में कल मौसम प्रदूषण कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में आसमान पर बदली छाई है। इसमें प्रदूषण की मात्रा अधिक है। सोवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगर पॉल्यूशन की बात करें तो पूरा एनसीआर त्रस्त है। सीपीसीबी के अनुसार, बवाना और आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 401 और 431 के साथ गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। शहर भर में 38 निगरानी स्टेशन में से 23 ने एक्यूआई 300 से अधिक रहा। अगले दिनों में अगर बारिश होती है तो प्रदूषण से राहत की उम्मीद है वरना शुद्ध हवा में सांस लेना दूभर होगा।

शहर का नामहवा की गुणवत्ता (AQ)
दिल्ली401
नोएडा228
गाजियाबाद200
गुरुग्राम230
फरीदाबाद250

यूपी में कल मौसम बारिश सर्दी का कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कानपुर समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के संकेत दिए हैं। आईएमडी की मानें तो 27 से 28 अक्टूबर तक बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी, ललितपुर, कानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी रखा है, जिससे अगले 2 से 3 दिन में बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह कोहरा और सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खासकर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बताया कि चक्रवात मोन्था का प्रभाव 27 और 29 अक्टूबर के बीच सबसे अधिक रहेगा। इसके चलते उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के विभिन्न जिलों में गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार में छठ पर बारिश का मौसम अलर्ट

बिहार में छठ का मजा किरकिरा करने के लिए मौसम ने तैयारी कर ली है। 28 और 29 अक्टूबर को बांका, जमुई, कैमूर, भागलपुर, मुंगेर और नवादा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कई हिस्सों में ठनका यानी आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट घोषित है। अगले 2 से 3 दिन में तापमान में गिरावट के साथ सुबह कोहरा छाया नजर आएगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से गर्मी का भी एहसास होगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में तब्दीली की संभावनाएं बरकरार रखी हैं। खासकर, उत्तराखंड में 27 से 28 अक्टूबर तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंडी का तेज असर होगा। आईएमडी के मुताबिक, बद्रीनाथ धाम में न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस और केदारनाथ धाम के आसपास -12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, मध्य इकालों में यह 16 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहा। कमोबेश ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में देखा जाएगा, जिसके असर से बर्फबारी की संभावनाएं बन रही है, जिससे रातें बेहद सर्द हो चली हैं। बर्फबारी से लाहौल स्पीति और केलांग में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

केरल में तूफान का अलर्ट

केरल में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। समुद्र में तेज लहरें उठने से अर्थुनकल तट पर मछुआरे की नाव पलट जाने से उसकी मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटो तक कोझिकोड, वायनाड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टयम और अलप्पुझा, कासरगोड और कन्नूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 24 घंटों के भीतर 115.6 मिमी से 204 मिमी बारिश होने की संभावना जताई है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में मोंथा तूफान का अलर्ट

चक्रवाती तूफान मोंथा के चेन्नई से लगभग 600 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित होते ही चेन्नई और तीन अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है। अगले कुछ घंटे तक ऐसे ही मौसम का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बताया कि चेन्नई के अलावा, रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवात मोंथा के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यानी मंगलवार की शाम से गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में इसके आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की बहुत संभावना है। इस दौरान अधिकतम 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जो 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

पश्चिम बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में चक्रवात ‘मोंथा’ के कारण मंगलवार से लेकर शुक्रवार तक भारी बारिश होने की चेतावनी है। आईएमडी ने उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दिनाजपुर और मालदा जिलों में मंगलवार और शुक्रवार के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को मोंथा के असर से मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल और कालाहांडी जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड वॉर्निंग’ दी गई है।

FAQs

मोंथा तूफान क्या है?

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन चकवाती तूफान मोंथा एक्टिव है। यह 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के समुद्री तट से टकराकर बड़ी तबाही मचा सकता है, जिसका असर दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में पड़ेगा और अगले 72 घंटे तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी।

साइक्लोन मोंथा क्या है और कैसे नाम बनता है?

दिल्ली में प्रदूषण कितना है?

ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

ठंडी कब से शुरू होगी

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article