शहर

सीमा-सचिन की Love Story ने पंडित जी को कोर्ट तक घसीटा, जानें क्या माजरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 11:36 AM IST

Seema-Sachin love story : पाकिस्तान सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा और उनके वकील एपी सिंह समेत शादी कराने वाले पंडित को समन जारी किया है।

Image

सीमा-सचिन

Seema-Sachin love story : पाकिस्तान से हिंदुस्तान पहुंची सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी हमेशा चर्चाओं में रही। अब इस कपल के साथ पंडित जी भी लपेटे में आ गए हैं। दरअसल, सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने समन जारी किया है। कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा और उनके वकील एपी सिंह और शादी करने वाले पंडित को समन जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 मई को तय की गई है।

वकील मोमिन मलिक ने दायर की याचिका

दरअसल, सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने मामले में याचिका दायर की थी। मोमिन मलिक का कहना है कि सीमा और सचिन ने हाल में ही मैरिज एनिवर्सरी मनाई है, जिसको उन्होंने अदालत में चुनौती दी है। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए थे उनको भी मामले में पक्षकार बनाया गया है। अदालत में शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को चुनौती दी है। वकील के मुताबिक, सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया?

5 करोड़ का नोटिस

मोमिन मलिक ने सीमा हैदर के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भी भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि एक महीने के अंदर तीनों माफी मांगें और जुर्माना जमा करवाएं नहीं तो तीनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article