शहर

Srinagar News: सफेद चादर में ढका धरती का स्वर्ग, श्रीनगर में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा; ठंड से ठिठुरे लोग

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 25, 2023, 05:34 PM IST

कश्मीर में खून जमाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। 29 से 30 नवंबर तक कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है।

Image

कश्मीर में बढ़ी ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे

Srinagar News: ठंड से मामूली राहत मिलने के एक दिन बाद कश्मीर के ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकेरनाग को छोड़कर घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर रात को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

snow

snow

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार रात यह 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

30 नवंबर तक बर्फबारी होने की संभावना

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम, घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, उत्तर कश्मीर के एक अन्य पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

snowfall

snowfall

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। काजीगुंड को घाटी का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 28 नवंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित व दूर-दराज के इलाकों में 29 से 30 नवंबर तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

End of Article