शहर

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में हुए ब्लास्ट में 6 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बकुलाही में मौजूद रियल इस्पात स्टील प्लांट में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहीं गुरुवार 22 जनवरी को डीएसी कोल कीलन में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे कीलन के आसपास प्लेटफॉर्म पर सफाई कर रहे 6 श्रमिकों की गर्म कोयले से गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।

Image

छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार - भाटापारा जिले में आज यानी गुरुवार 22 जनवरी की सुबह एक निजी स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। विस्फोट की इस घटना में छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दस से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत निपनिया गांव स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री की है।

इस हादसे के बाद स्टील प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्लांट में मौजूद अन्य मजदूर जल्दी-जल्दी में घायलों को उठाकर बाहर ले गए और मृतकों को भी प्लांट से बाहर ले जाया गया। पुलिस और अन्य आपात सेवाओं को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट फैक्ट्री की स्पंज आयरन यूनिट में हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की चपेट में आए कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन, दमकल विभाग और राहत व बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को फर्स्ट एड करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्थानीय अस्पताल और भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जारी है। फिलहाल एहतियात के तौर पर फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article