शहर

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर, एक जून से शुरू होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन; कोटा तय

चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। चार धाम यात्रा को लेकर एक जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। साथ ही भीड़ को कम करने के लिए कोटा भी तय किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा को लेकर ऑफलाइन पंजीकरण एक जून से शुरू हो जाएगा। चार धाम यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश स्थित चार धाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में कोटा तय

उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में 1500 यात्रियों का कोटा तय किया गया है। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार यात्रियों के कोटा को घटाया और बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देश दिया कि पंजीकरण सुबह सात बजे से शुरू किया जाए और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दोपहर में पंजीकरण तीन बजे से शुरू किया जाए।

अब तक 14 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

वहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और यात्रियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से करने के भी गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि कल तक चारों धामों पर 14 लाख 33 हजार यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं।

वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

इधर, चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक के लिए बढ़ा दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में एक पत्र लिखकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सूचित कर दिया है।

मुख्य सचिव ने अनुरोध किया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर सुविधा की दृष्टि से 10 जून तक गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य वीआईपी धामों के दर्शन के लिए न आएं। इससे पहले, राज्य सरकार ने 25 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगायी थी जिसे बाद में 31 मई तक बढ़ा दिया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article