शहर

Char Dham Yatra: दो सप्ताह में टूटे सारे रिकॉर्ड, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2024, 04:19 PM IST

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा शुरू होने के दो सप्ताह बाद ही सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। सिर्फ 14 दिनों के अंदर ही 10 लाख से अधिक यात्रियों ने चार धाम की यात्रा की है। इसमें सबसे अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं।

Image

केदारनाथ धाम।

Photo : PTI

Char Dham Yatra: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हुई और हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि यात्रा शुरू होने के 14 दिनों के भीतर ही 24 मई तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। वहीं, अब तक चार धाम यात्रा के लिए 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 मई तक 10 लाख श्रद्धालु धाम में दर्शन कर चुके हैं। 24 मई तक रिकॉर्ड 10 लाख 30 हजार 621 श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं।

फिलहाल 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

इधर, चार धाम में दर्शनों के लिए लगातार आती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि 31 मई के बाद चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है।

सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी श्रद्धालु पिछले 7-8 दिनों से हरिद्वार या ऋषिकेश में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के काउंटर के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लगभग 1,000 श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना किया जाए। उनके आदेश के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए रवाना भी किया जा रहा है। इसके साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

अब तक इतने यात्रियों ने किए दर्शन

अगर चार धाम यात्रा की बात करें तो यमुनोत्री धाम में 1,86,744, गंगोत्री धाम में 1,76,793, केदारनाथ धाम में 4,47,056 और बद्रीनाथ धाम में 2,20,028 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा केदारनाथ में 4 लाख 47 हजार 56 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। इन 14 दिनों में श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़ों में भी वृद्धि हुई है। बताया गया है कि 14 दिनों में 52 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान