शहर

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर, जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में एक प्रॉपर्टी डीलर की जिम से बाहर निकलते ही हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने उसपर 8 गोलियां चलाई। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह जिम से बाहर निकल रहा था। तभी हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। वे घटनास्थल पर पहले से घात लगाए हुए बैठे थे। जैसे प्रॉपर्टी डीलर जिम से बाहर निकला, बाइक सवार हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हमलावरों ने चलाई 8 गोलियां

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर करीब आठ गोलियां चलाईं, जो सीधे प्रॉपर्टी डीलर को लगीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत स्कॉर्पियो गाड़ी में डाला और पीजीआई अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती गई।

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रॉपर्टी डीलर का बहुत खून बह गया था। इस कारण उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें