चण्डीगढ़

Sonipat Boiler Explosion: सोनीपत में बॉयलर ब्लास्ट , दो की मौत ; 25 घायल

Sonipat Boiler Explosion: हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गये हैं।

Image

सोनीपत में बॉयलर ब्लास्ट

Photo : Twitter

Sonipat Boiler Explosion: सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गये हैं। गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई। कुंडली नगर के थाना प्रभारी देवेन्दर सिंह ने फोन पर बताया, ''हमें घटना स्थल से दो शव मिले हैं। विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है। बॉयलर फटने के कारण हुए धमाके से निकटवर्ती इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र स्थित दहिया कॉलोन में यह बॉयलर लगा हुआ था। उसके फटने से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई मकान ढबने से लोग दब गए। जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हो गए।

फैक्ट्री में कट्टा बनाने का काम

बताया जा रहा है कि श्री गणेश नामक इस फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में कट्टा बनाने का काम किया जा रहा था, जिसमें लगे बॉयलर में किसी कारणवश ब्लास्ट हो गया। धमका इतना तेज था कि फैक्ट्री के साथ आसपास के घर भी जद में आ गए। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते घर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। धमाके की आवाज और घरों के मलबे से उठी धूल का गुबार पूरे इलाके में छा गया। आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें 2 लोगों के शव बरामद किए गए और करीब 25 लोग घायल मिले। हालांकि, मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। शेष घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं।

इनपुट- भाषा

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article