चण्डीगढ़

जालधंर में तेज रफ्तार का कहर! कार ने फुटपाथ पर खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत

जालंधर में तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर खाना खा रहे लोगों को रौंद डाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार ने युवकों को टक्कर मारने के बाद दो वाहनों को भी टक्कर मार दी।

Image

जालंधर में भीषण हादसा

KEY HIGHLIGHTS
  • कार ने फुटपाथ पर युवकों को कुचला
  • शवों के पास से नहीं मिला पहचान पत्र
  • कार का ड्राइवर गिरफ्तार

Jalandhar Road Accident: पंजाब के जालंधर में बीती रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने फुटपाथ पर खाना खा रहे लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से कार ड्राइवर शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो वाहनों को भी मारी टक्कर

यह घटना शुक्रवार रात 11:30 बजे पठानकोट बाईपास पर हुई। जहां दो खाना खाने बैठे थे। तभी तेज रफ्तार बोलरो कार ने उन्हें कुचल दिया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर के कारण एक युवक कई फीट दूर जा गिरा। इस हादसे में उनके पास बैठे दो युवक भी घायल हो गए। बोलेरो ने युवकों को टक्कर मारने के बाद दो वाहनों को भी टक्कर मार दी।

शवों की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस ने बताया कि बोलेरो का ड्राइवर पठानकोट में सामान छोड़कर वापस लौट रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शवों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। शवों की पहचान के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!