चण्डीगढ़

लुधियाना में ढही बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका ; रेस्क्यू जारी

पंजाब के लुधियाना में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से कई लोग उसके नीच दब गए हैं। फोकल प्वाइंट की पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Image

लुधियाना में ढही बहुमंजिला इमारत

लुधियाना : लुधियाना के ‘फोकल प्वाइंट’ इलाके में शनिवार देर शाम एक कपड़ा फैक्टरी की बहुमंजिला इमारत ढ़ह गई। अधिकारियों ने बताया कि छह कार्मिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एक श्रमिक को बचा लिया गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया । यह घटना शनिवार शाम ‘फोकल प्वाइंट’ के फेज-8 इलाके में घटी।

7 लोग मलबे में दबे

प्रारंभ में मलबे में सात कार्मिक फंसे हुए थे। एक चश्मदीद के अनुसार इस इमारत के धंसने से पहले जोरदार आवास सुनायी दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दो दल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और फैक्टरी विभाग एवं नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक मलबे में फंसे छह कार्मिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियान और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को बचाव अभियान के पूरा होने तक मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार नगर निगम और अग्निशमन विभाग को भी वहां चौबीसों घंटे अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!