चण्डीगढ़

Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ करें रोड ट्रिप और देंखे चंडीगढ़ के आसपास की खूबसूरत जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 08:30 PM IST

Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: चंडीगढ़ को ब्‍यूटीफुल शहर कहा जाता है। इस शहर के आसपास कई खूबसूरत जगह मौजूद है। इस अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करना चाहते हैं तो रोड ट्रिप पर जानें के साथ वादियों का मजा ले सकते हैं। यह सभी जगह चंडीगढ़ से करीब 100 किमी की दूरी पर मौजूद हैं।

Image

मोरनी हिल्स

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ से 100 किमी के दायरे में मौजूद है हिल स्‍टेशन
  • पार्टनर के साथ कुछ ही घंटे में पहुंच सकते हैं यहां
  • देखने को मिलेगा प्राकृति खूबसूरती और शांति


Best Places To Celebrate Valentine Day in Chandigarh: चंडीगढ़ को देश के सबसे खूबसूरत शहरों में गिना जाता है। इस शहर में कई ऐसे पार्क और गार्डन हैं जो देश भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह जगह कई हिल स्‍टेशनों को कनेक्‍ट करता है। यहां से पर्यटक आसानी से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे राज्‍यों में पहुंच सकते हैं। अगर आप चंडीगढ़ घूम चुके हैं तो इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर जाकर आसपास के कुछ रोमांटिक जगहों को घूम सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो चंडीगढ़ के 100 किमी के दायरे में मौजूद हैं और किसी हिल स्‍टेशन से कम नहीं है।

मोरनी हिल्स

चंडीगढ़ से करीब 30 किमी की दूरी पर मौजूद मोरनी हिल्स हरियाणा का एक मात्र हिल स्टेशन है। यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर पहाड़ियों की ऊंचाई 1,220 मीटर है। यहां के हरियाली के बीच आप खूबसूरत नजारे को देख सकते हैं। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां पर पार्टनर के साथ ट्रैकिंग के लिए जरूर जाएं। यहां आप वॉलक्रीपर, ब्लू पीफॉवल, कलिज फिजेंट, क्रेस्टेड किंगफिशर, बार-टेल्ड ट्रीक्रीपर, रेड जंगलफॉवल, हिमालयन बुलबुल, ग्रे फ्रेंकोलिन, क्वेल्स जैसे कई लोकप्रिय पक्षी को देख सकते हैं।

कसौली

चंडीगढ़ से शिमला रूट पर जाते समय रास्‍ते में आपने कसौली की खूबसूरत जरूर देखी होगी। इस पहाड़ी शहर को पार्टनर के साथ घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अपने पार्टनर के साथ पहाड़ी नजारों का मजा लेते हुए डेढ़ घंटे में पहुंच सकते हैं। यह जगह चंडीगढ़ से करीब 60 किमी दूर है। यहां पर आप देवदार के सुंदर पेड़ों के साथ पहाड़ों पर घूम सकते हैं।

बरोग

चंडीगढ़ से करीब 58 किमी की दूरी पर स्थित बरोग न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है बल्कि यह जगह ऐतिहासिक भी है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ प्रकृति नजारों के साथ कई सरप्राइजिंग चीजें देख सकते हैं। यहां पर आप कैंपिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यह बेहद खूबसूरत जगह है।

शोघी

अगर आपको भीड़ भाड़ वाले हिल स्‍टेशन नहीं पसंद है तो आप शोघी आ सकते हैं। यह छोटा सा एक बेहद शांत और दिल को सुकून देने वाली जगह है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता और वनस्पतियों और जीवों की एक विशाल विविधता से भरा हुआ है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ कई तरह के एडवेंचर का भी भरपूर मजा ले सकते हैं। चंडीगढ़ से शोघी की दूरी करीब 105 किमी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article