चण्डीगढ़

लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला, निहंग वेश में आए थे हमलावर

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमला किया गया है। निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर हमला किया है।

Image

संदीप थापर गोरा पर हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

लुधियाना: शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा सिविल अस्पताल के बाहर कातिलान हमला हुआ है। निहंग बाने में आए चार आरोपियों ने तेजधार हथियारों से गोरा पर वार किया। हमले में बुरी तरह घायल गोरा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, संदीप थापर गोरा गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में आए थे।

चार युवकों ने किया हमला

समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर हथियार से वार कर दिया। गोरा को लहुलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article