चण्डीगढ़

Punjab Cylinder Blast: मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में जोरदार ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत और 3 घायल

पंजाब के मोहाली के फेस 9 में बुधवार को एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुआ है। विस्फोट के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो (ANI)

Photo : ANI

Punjab Cylinder Blast: पंजाब के मोहाली में बुधवार को एक ऑक्सीजन बनाने वाली यूनिट में विस्फोट हो गया। जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। विस्फोट के समय, फेज 9 के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस यूनिट में लगभग 25 कर्मचारी मौजूद थे। फैक्ट्री में विस्फोट की सूचना मिलते ही उप-विभागीय मजिस्ट्रेट सहित वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस, दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई थीं।

धमाके में आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूटी

हाई टेक गैसेस प्राइवेट लिमिटेड, पीजीआई, चंडीगढ़ और क्षेत्र के अन्य सरकारी अस्पतालों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) दमनदीप कौर ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने गैस रिसाव की संभावना से इनकार नहीं किया और एहतियात के तौर पर आस-पास की इमारतों को खाली करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके से आस-पास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। विस्फोट स्थल पर क्षत-विक्षत शव और ऑक्सीजन सिलेंडर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडरों का मलबा लगभग एक किलोमीटर दूर कंबाला गांव में भी गिरा।

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार मृतकों की पहचान लखनऊ निवासी आसिफ और दविंदर के रूप में हुई है। आसिफ लगभग डेढ़ साल पहले इस फैक्ट्री में कार्यरत थे। घटनास्थल पर मौजूद एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हम विस्फोट के सही कारण की जांच कर रहे हैं।" पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9.25 बजे सूचना मिली। उन्होंने बताया, "हमारी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।" यह फैक्ट्री 1993 से चल रही है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'