चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ में पानी और बिजली का बिल भरने के लिए अब देना होगा सुविधा शुल्क, ऑनलाइन पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 10:58 PM IST

Sampark Seva Fee: यूटी प्रशासन ने फिर संपर्क केंद्रों पर नए शुल्क को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। अब संपर्क केंद्रों पर सेवा शुल्क लगेगा। संपर्क केंद्रों की नौ सेवाओं पर सुविधा शुल्क लगाने का आदेश जारी हुआ है। हालांकि ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी की छूट रहेगी। पिछली बार शुल्क नहीं लगाने का फैसला टल गया था।

Image

अब संपर्क केंद्रों पर लगेगा सेवा शुल्क

KEY HIGHLIGHTS
  • चंडीगढ़ के संपर्क केंद्रों पर लगेगा सेवा शुल्क
  • संपर्क केंद्रों की नौ सेवाओं पर सुविधा शुल्क लेने का आदेश
  • ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी की छूट


Sampark Seva Fee: चंडीगढ़ के लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। दरअसल, अब बिजली और पानी का बिल भरने के लिए शहर के लोगों को संपर्क केंद्र पर सुविधा शुल्क देना होगा। 18 साल बाद प्रशासन ने शहर के सभी संपर्क केंद्रों की नौ सेवाओं पर सोमवार से सुविधा शुल्क लेने का आदेश जारी किया है। अब बिजली का बिल भरने के लिए ऑफलाइन 20 और ऑनलाइन 10 रुपये का शुल्क लगेगा। इसके अलावा, पानी के बिल के लिए ऑफलाइन 10 और ऑनलाइन 5 रुपये देने होंगे। हालांकि ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

पहले संपर्क केंद्रों से मिलने वाली सभी सेवाओं पर सुविधा शुल्क लगाने का प्रशासन ने निर्णय लिया था, लेकिन विरोध के बाद संशोधन कर 20 सेवाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया। जिससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली है।

200 रुपये देकर घर बैठे करा सकते हैं काम

निगम प्रमाणपत्र, कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, यूडीआईडी, किराएदार और नौकर के सत्यापन, विकलांगता कार्ड जैसी सेवाओं पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। आपको बता दें कि संपर्क केंद्र पिछले करीब 20 वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रहा है। गौरतलब है कि अब तक विभिन्न सेवाओं के लिए लोगों को संपर्क केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन अब संपर्क केंद्र लोगों के घरों तक ही जाएगा। अब डोर स्टेप डिलीवरी सेवा की शुरूआत करने का भी फैसला लिया गया है। घर से सेवाओं का फायदा उठाने के लिए लोगों को प्रति सेवा के लिए 200 रुपये (कर सहित) का भुगतान करना पड़ेगा।

टोल फ्री नंबर से बुक कर सकते हैं सेवा

इसके साथ अगर और सेवा का भी लोग फायदा लेना चाहते हैं तो उसके लिए 100 रुपये (कर सहित) अतिरिक्त चुकाने होंगे। इसमें अन्य शुल्क शामिल नहीं किया गया हैं। संपर्क वेबसाइट/संपर्क टोल फ्री नंबर 1800-180-1725 और संपर्क एप के माध्यम से सेवा बुक की जा सकती है। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि लोगों से जुड़ी सेवाओं पर कोई शुल्क नहीं लगने देंगे। अभी जो शुल्क जारी हुए हैं उसे एक बार देखेंगे। उसके बाद जहां भी लोगों के ऊपर भार दिखेगा उसे हटाने की कोशिश की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article