चण्डीगढ़

Indigo और Air India के यात्री ध्यान दें... आज चंडीगढ़ समेत इन शहरों की फ्लाइट्स कैंसिल

Indigo Air India Flight Cancel: एयर इंडिया ने आज जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं इंडिगो ने भी मंगलवार को जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़,और राजकोट से आने-जाने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Indigo Air India Flight Cancel: एयर इंडिया और इंडिगो ने चंडीगढ़, जम्मू समेत कई शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को आज कैंसिल कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को अस्थाई रूप से बंद 32 एयरपोर्ट को फिर से खोल दिया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट और इंडिगो ने भी इन शहरों से अपनी फ्लाइट्स का संचालन शुरू कर दिया। लेकिन बाद में दोनों विमानन कंपनियों ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी कर कई एयरपोर्ट्स से अपनी उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

एयर इंडिया ने इन एयरपोर्ट्स से कैंसिल की फ्लाइट

एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि, "ताजा घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे।"

इंडिगो ने इन शहरों से फ्लाइट की रद्द

इंडिगो ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि "नवीनतम घटनाक्रम के मद्देनजर और आपकी सुरक्षा को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़,और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 के लिए कैंसिल कर दी गई गई हैं।" बयान में आगे कहा गया कि एयरपोर्ट पर जाने से पहले कृपया हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट्स की ताजा अपडेट चेक कर लें।

सोमवार से 32 एयरपोर्ट फिर खुले

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश के 32 एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से 15 मई 5:29 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया था। जिसके बाद सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 32 एयरपोर्ट्स को तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू कर दिया गया है। इंडिगो और एयर इंडिया द्वारा जिन एयरपोर्ट्स से 13 मई को फ्लाइट रद्द की गई हैं, वे इन 32 एयरपोर्ट्स में शामिल हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article