शहर

Chandigarh Mayor Election 2024: BJP ने मारी बाजी, मनोज सोनकर ने AAP के कुलदीप कुमार को हराया

Chandigarh Mayor Election 2024: हाई कोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 ने भाजपा के मनोज सोनकर जीत हासिल करते हुए आप पार्टी के कुलदीप कुमार को हराया।

Image

भाजपा ने जीता चंडीगढ़ मेयर का चुनाव।

Chandigarh Mayor Election 2024: मेयर के चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है। बीजेपी पार्षद मनोहर सोनकर चंडीगढ़ के नये मेयर के रूप में चुना गया हैं। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार कड़ी सुरक्षा के साथ चंडीगढ़ मेयर के चुनाव का आयोजन किया गया था। भाजपा पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने चुनाव में अपना परचम लहराया है। मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 में 'आप' पार्टी के कुलदीप कुमार को हराया है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चंडीगढ़ में हुए इस चुनाव पर कई राजनीतिक पार्टियों की नजर टिकी हुई थी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 से पहले ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी का नामांकन वापस लिया और आप पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप टीटा को समर्थन भाजपा के खिलाफ जीत पक्की करने के लिए किया। इस प्रकार भाजपा का खेल बिगाड़ने की कोशिश में कांग्रेस ने आप पार्टी के साथ गठबंधन किया। इसके बाद भी उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

कितने वोटों से हासिल हुई जीत

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 का आयोजन 30 जनवरी को किया गया। वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सदस्यों, जिसमें से 14 पार्षद भाजपा के हैं, 13 पार्षद आम आदमी पार्टी, 7 पार्षद कांग्रेस पार्टी और 1 पार्षद शिरोमणि अकाली दल का है। मेयर के चुनाव में जहां बीजेपी के प्रत्याशी को 16 वोट मिले वहीं आप पार्टी के प्रत्याशी को मात्र 12 वोट मिले। चुनाव में 16 वोट प्राप्त कर भाजपा के मनोज सोनाक ने जीत हासिल की। इसके अलावा बाकी वोट कैंसिल हो गए।

मूल रूप से इस दिन होना था चुनाव

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव पहले 18 जनवरी को होना था। लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार होने के कारण चुनाव की तिथि को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 6 फरवरी के लिए टाला गया। चुनाव टालने के प्रशासन के फैसले पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया। इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाया गया और उपायुक्त के चुनाव टालने के आदेश को चुनौती दी गई। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा कड़ी सुरक्षा के साथ चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गया। हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार वोट डालने आए पार्षद के साथ किसी भी अन्य राज्य का समर्थक या सुरक्षाकर्मी नहीं होना चाहिए। कड़ी सुरक्षा में चुनाव का आयोजन किया गया है। चंडीगढ़ मेयर के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ देरी के चलते प्रक्रिया की शुरुआत 10:40 पर हुई। चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2024 के लिए सबसे पहला वोट सांसद किरण खेर द्वारा डाला गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article