शहर

Chamoli Accident: सेना के जवानों से भरी बस पहाड़ी से टकराकर पलटी, 7 जवान घायल

चमोली के बद्रीनाथ हाईवे पर जवानों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 31 आर्मी जवानों में से 6 घायल हो गए हैं और बस चालक भी घायल हुआ है।। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Image

चमोली में हादसा

Chamoli Accident: उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा हो गया है। बद्रीनाथ हाइवे पर एक बस बेकाबू होकर पहाड़ी से टकराकर पलटी गई। बस में सेना के 31 जवान सवार थे। इस हादसे में 6 जवान समेत 7 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजा है।

जवानों से मिलने पहुंचे उपजिलाधिकारी

प्राइवेट कंपनी की बस में सवार आर्मी जवान जोशीमठ से रायवाला जा रहे थे। इसी दौरान सोनला में यह बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।

जोशीमठ से रायवाला जा रही थी बस

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि हादसा नंदप्रयाग के पास सोनला में हुआ, जहां जवानों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। उन्होंने बताया कि जोशीमठ से रायवाला जा रही इस बस में ड्राइवर के अलावा सेना के 31 जवान सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सेना के छह जवान और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कर्ण प्रयाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article