Bundi News: राजस्थान के बूंदी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कार चालक भीड़ भार वाले बाजार में कार को ऐसे दौड़ा रहे हैं, जैसे खाली सड़क हो, इस घटना में एक महिला को चोट भी आई है और कई बाइकों को नुकसान पहुंचा है। महिला गंभीर रूप से घायल है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- Greater Noida: सफाई कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर पाइप डालकर छोड़ी हवा, पीछे से आकर दो साथियों ने खेला खतरनाक खेल
बूंदी जिले के केशवरायपाटन कस्बे की है घटना
बूंदी जिले के केशवरायपाटन कस्बे के मुख्य बाजार में एक बेकाबू कार ने अचानक कहर बरपा दिया। जानकारी के अनुसार, कस्बे के मुख्य बाजार में रोजाना की तरह लोग खरीदारी में व्यस्त थे। दुकानों के बाहर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई थी और कई वाहन सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से एक कार बाजार में घुस गई। कार को अपनी ओर आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े कई वाहनों से टकराती हुई आगे बढ़ गई। हादसे के दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाजार में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं और अचानक कार तेज गति से आती हुई नजर आती है। गनीमत रही कि बाजार में उस समय अधिक भीड़ नहीं थी
ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर
बताया जा रहा है कि कार चालक दुर्गाशंकर कुछ दिन पहले ही नई कार खरीदकर लाए थे। हादसे के समय वे कार लेकर मुख्य बाजार से गुजर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक से ब्रेक लगाने के दौरान गलती से एक्सीलेटर दब गया, जिससे कार अचानक तेज रफ्तार पकड़ बैठी और अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
