शहर

गोंडा में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, घायलों की मदद कर रहे 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की टक्कर के बाद घायलों की मदद कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Image

गोंडा में हिट एंड रन का खौफनाक मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gonda Hit and Run: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर स्थित संतोष ढाबा के पास हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर घायलों की मदद करने और उन्हें सड़क से सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुटे थे। इसी दौरान गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मौके पर मौजूद बाइक सवारों और बचाव कार्य में लगे लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट

हादसे में घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, भाजपा विधायक अजय सिंह और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

4 लोगों की हुई मौत

घटना की जानकारी मिलते ही करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गुलशन (25 वर्ष), हसन मोहम्मद (40 वर्ष), इम्तियाज अली (27 वर्ष) और संजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है।

घायलों का इलाज जारी

वहीं, घायल होने वालों में विनय प्रताप सिंह (26 वर्ष), परवेज (25 वर्ष) और 10 वर्षीय अंशुमान शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी ममता ने घटना के बारे में बताया कि पहले एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसे देखने और घायलों की सहायता करने के लिए लोग वहां एकत्र हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई लोगों को जोरदार टक्कर मारकर चली गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। ममता के अनुसार, उनका बेटा अंशुमान भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है, जबकि उनके देवर गुलशन की जान चली गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट