कन्नड़: जिले से एक भयानक एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार को बुरी तरह घायल बताया जा रहा है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
हादसा दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के कंबालाबेट्टू में होना बताया जा रहा है। उक्त वीडियो में वनवे सड़क पर दोनों ओर से वाहन आते दिखाई पड़ रहे हैं। इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क पार करने की कोशिश करता है। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार उसे आकर टक्कर मार देती है, जिसकी टक्कर से बाइक सवार शख्स उछल कर दूर जा गिरा और आरोपी कार ड्राइवर कार लेकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार भी पलट जाती है। तेज टक्कर की वजह से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
