शहर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बेटा गंभीर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि यह घटना अल्मोड़ा जिला के भिकियासैंण-देहाट रोड पर चौनिया बैंड के पास हुई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Car Accident in Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला में भिकियासैंण-देहाट रोड पर एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि यह घटना चौनिया बैंड के पास हुई है। इस घटना में पति-पत्नी और एक आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया।

तीन की मौत, एक गंभीर

जानकारी के अनुसार, उनकी देहात अस्पताल में नई ज्वाइंनिंग थी, जिस वजह से वे लोग रुड़की से आ रहे थे। पति पेशे से डॉक्टर था और उसकी पत्नी नर्स थी। वह दोनों अपने अपने बच्चों को छोड़ने जा रहा थे, तभी हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article