कई बार इस बस अड्डे से पकड़ी होगी बस, क्या आपको पता था ये आधिकारिक नाम?
- Agency by: Agency
- Updated Jan 31, 2026, 07:55 PM IST
भारत में बस सेवा आम आदमी की सवारी बन चुकी है, जो शहरों और गांवों के बीच लोगों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करती है। दिल्ली में स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पूर्वी दिल्ली का एक प्रमुख बस अड्डा है, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित करता है। इस इलाके में बस अड्डे के आसपास उद्योग, मंडी और शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, पर यह इस फेमस बस अड्डे का नाम है, इसे आप शायद ही जानते हो।
क्या आप दिल्ली के इस ISBT का असली नाम बता सकते हैं?
आज के दौर में हमारे देश में में यातायात के अनेक साधन मौजूद हैं, जिनमें मोटर गाड़ियों के अंतर्गत बस सबसे प्रमुख और लोकप्रिय साधन मानी जाती है। देश के शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक बस सेवाएं लोगों की जीवनरेखा बनी हुई हैं। हर दिन करोड़ों यात्री बसों के जरिए अपने घर, ऑफिस, स्कूल-कॉलेज, बाजारों और अन्य जरूरी जगहों तक आसानी से पहुंचते हैं। बस को सही मायनों में आम आदमी की सवारी कहा जाता है, क्योंकि यह कम खर्च में लंबी दूरी तय करने की सुविधा देता है।
अन्य निजी साधनों की तुलना में बस यात्रा न केवल सस्ती होती है, बल्कि सुरक्षित और सुविधाजनक भी होती है। सरकारी और प्राइवेट बस सेवाएं समय-समय पर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं जैसे आरक्षित सीटें, वातानुकूलित बसें और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी उपलब्ध हो रही हैं। कुल मिलाकर, बस सेवा भारत की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ है, जो आम नागरिक के दैनिक जीवन को सरल, सुलभ और सुगम बनाती है। हालांकि, आज हम आपको 'स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT)' से रूबरू करवाएंगे, जिसका असल नाम फेमस तो आपको जानते होंगे और आपने शायद कई बार यहां से बस पकड़ी होगी।

स्वामी विवेकानंद ISBT (फोटो: Wikimedia Commons)
दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा बस अड्डा
स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पूर्वी दिल्ली के चौधरी चरण सिंह मार्ग पर है। जानकारी के मुताबिक, यह बस अड्डा लगभग 25 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है और यहां से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए बसें चलती हैं। खास बात ये भी है कि, यह दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा बस अड्डा है। वहीं, दिल्ली के सबसे बड़े बस टर्मिनल की बात करें तो वह कश्मीरी गेट बस अड्डा है। इस बस अड्डे के पास इसी नाम से एक रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन भी है।
इस बस अड्डे के सामने ही दूसरे राज्य का बस अड्डा
स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के ठीक पास ही कौशांबी बस डिपो मौजूद है, जो खासतौर से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली बस सेवाओं के लिए जाना जाता है। इसी इलाके में गाजीपुर बस डिपो भी मौजूद है, जो इस क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाता है। कौशांबी डिपो से हर दिन हजार से अधिक बसें उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लिए रवाना होती हैं। यहां से मुख्य रूप से पूर्वांचल क्षेत्र जैसे कि गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ के लिए बसों का नियमित संचालन किया जाता है। इन मार्गों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं और दिवाली और छठ पूजा के टाइम तो भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
बस अड्डे के पास है मशहूर इंडस्ट्रियल एरिया
स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास एक मशहूर इंडस्ट्रियल एरिया है जो कि पटपड़गंज है। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पूर्वी दिल्ली का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र है। यह इलाका उत्तर प्रदेश बॉर्डर के नजदीक तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित होने के कारण नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के अन्य भागों से बेहतरीन संपर्क प्रदान करता है। इस क्षेत्र में टेक्सटाइल, प्लास्टिक, प्रिंटिंग और ऑटोमोबाइल से संबंधित अनेक छोटी और बड़ी औद्योगिक यूनिट्स कार्यरत हैं। बेहतर परिवहन सुविधाओं और औद्योगिक ढांचे के कारण यह क्षेत्र व्यवसाय और रोजगार दोनों के लिए एक अहम केंद्र के रूप में जाना जाता है।
बस अड्डे के पास मौजूद है बड़ी मंडी
इसी के साथ ही बस अड्डे के पास एक बहुत बड़ी मंडी है। इसका नाम गाजीपुर मंडी है और यहां की फूल मंडी एशिया के सबसे बड़े थोक फूल बाजारों में से एक माना जाता है। यह बाजार सुबह 3-4 बजे से ही अपनी चमक और रौनक के साथ सजने लगता है। यहां ताजे फूलों के साथ-साथ विदेशी किस्मों जैसे लिली और ऑर्किड भी उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा यह मंडी ताजी सब्जियों के साथ-साथ चिकन और मीट के लिए भी जानी जाती है। हर सुबह यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है।

EDM मॉल (फोटो: Magic Bricks)
बस अड्डे के सामने मॉल
स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के सामने इस इलाके सबसे बड़ा मॉल भी है। इसे ईस्ट दिल्ली मॉल (EDM मॉल) कहा जाता है और यह गाजियाबाद के कौशांबी रोड (प्लॉट नंबर-1) पर, दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर के नजदीक है। मॉल की लोकेशन स्वामी विवेकानंद ISBT के बेहद करीब होने के कारण यह यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आसानी से सुलभ है। साथ ही, यह कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद होने के कारण सार्वजनिक परिवहन से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे यहां आने-जाने की सुविधा और भी बढ़ जाती है। इस मॉल में लगभग हर ब्रांड के शोरूम हैं, जहां पर लोगों की उनकी जरूरत का हर सामान मिल जाता है।
स्वामी विवेकानंद अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का फेमस नाम
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस बस अड्डे की बात कर रहे हैं। जी हां,यहां आनंद विहार बस अड्डे की ही बात हो रही है और आपने बिल्कुल सही पहचाना। दिल्ली में बसें ट्रांसपोर्ट का सबसे पॉपुलर तरीका हैं। 1976 में खुला कश्मीरी गेट ISBT दिल्ली का सबसे पुराना बस स्टैंड है। 1993 तक, यह दिल्ली का इकलौता ISBT था, लेकिन फिर इसे दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को ट्रांसफर कर दिया गया। कश्मीरी गेट ISBT पर भीड़ कम करने के लिए, सराय काले खां और आनंद विहार में दो नए ISBT बनाए गए। आनंद विहार ISBT यमुना पार इलाके में है और आज मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के साथ-साथ दिल्ली के पूर्वी हिस्से से ट्रैफिक को हैंडल करता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।