शहर

सुर्ख लाल जोड़े में हाईवे पर Reel Queen का स्टंट, ‘ब्राइडल बाइक राइडर’ पर राहगीरों की टिकी निगाहें; अब UP पुलिस की एंट्री

Reel Queen : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दुल्हन के लहंगे में बाइक चलाकर स्टंट और रील बनाने वाली युवती का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में युवती हैंडल छोड़कर एक्सप्रेशन देती नजर आई। मुरादाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

हाईवे पर स्टंट करती ‘ब्राइडल बाइक राइडर (फोटो क्रेडिट-ITZ Tuba)

Reel Queen : मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर दुल्हन के लहंगे में बाइक चलाकर रील बनाने वाली युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती कभी बाइक चलाते हुए हैंडल छोड़कर हाथ उठाती नजर आ रही है तो कभी गानों पर एक्सप्रेशन देते हुए स्टंट करती दिखाई दे रही है। हाईवे पर इस तरह की हरकतों को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

दुल्हन की ड्रेस पहनकर कई रील्स बनाने में माहिर है युवती

बताया जा रहा है कि युवती अलग-अलग दुल्हन की ड्रेस पहनकर कई रील्स बना चुकी है। ये वीडियो उसके फेसबुक पेज “ITZ Tuba” पर भी पोस्ट किए गए हैं, जहां लाखों लोग उसे फॉलो करते हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर चलते वाहन और राहगीर युवती को देखकर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे सड़क पर हादसे का खतरा भी बढ़ सकता था।

वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस का एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की लोकेशन चेक कराई जा रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को वीडियो की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोकेशन कन्फर्म होगी, संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

गौरतलब है कि मुरादाबाद पुलिस पहले भी हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट कर रील बनाने वाले कई युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article