शहर

Indigo Flight: लखनऊ-नई दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम है...जब मिली खबर तो चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर मच गया हड़कंप

Indigo Flight: लखनऊ से दिल्ली आने वाली इंडिगो की प्लेन में बम की खबर फर्जी निकली। जांच में प्लेन में कुछ नहीं निकला, इसके कारण प्लेन 4 घंटे से ज्यादा समय से एयरपोर्ट पर अटकी है।

Image

इंडिगो प्लेन में बम की खबर निकली फर्जी (फाइल फोटो- PTI)

Indigo Flight: शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि लखनऊ-नई दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम है। इसकी जैसे ही जानकारी मिली, प्लेन के टेकऑफ को रोक दिया गया, प्लेन उड़ान भरने को तैयार था, इसके बाद वापस इसे बुलाया गया और इसकी जांच की गई।

जांच के बाद क्या मिला?

लगभग 180 यात्रियों को लेकर यह उड़ान सुबह 10.45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन प्रस्थान से कुछ समय पहले ही चालक दल को संभावित बम धमकी का पता चला। सूचना मिलने के बाद विमान को एप्रन पर रोक दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

टिशू पेपर पर लिखा था- बम

एक अन्य सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय से एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था, जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि जांच में यह धमकी झूठी निकली। अधिकारियों ने बताया कि विमान की पूरी जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, आगे की कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं।

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो की ओर से इस मामले को लेकर बयान जारी किया गया है। इंडिगो ने कहा- "12 जून 2026 को लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2111 में उड़ान भरने से ठीक पहले एक सिक्योरिटी थ्रेट नोटिस किया गया। तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और आवश्यक सुरक्षा जांच करने में हम उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से जरूरी सुरक्षा मंजूरी (क्लियरेंस) मिलने के बाद यह विमान दिल्ली के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article