Bomb Hoax in Vadodara Airport: वडोदरा एयरपोर्ट अथॉरिटी को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सीआईएसएफ से लेकर लोकल पुलिस ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू की। वहीं, दूसरी ओर वडोदरा साइबर क्राइम ने भी जांच शुरू की कि ईमेल के जरिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी किसने दी। यह घटना पहली बार नहीं हुई है, इसके पहले भी वडोदरा शहर के रेलवे स्टेशन और सरकारी इमारतों को उड़ाने की धमकी पोस्टकार्ड एसडी दी जाती थी, लेकिन अब ईमेल के जरिए सीधे धमकी दी जा रही है।
बम स्क्वॉड मौजूद
आज वडोदरा एयरपोर्ट को किसी ने ईमेल से धमकी दी की एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसएफ जवानों ने पूरे एयरपोर्ट को चेक किया, डॉग स्कॉड और बम स्क्वॉड के जरिए भी एयरपोर्ट परिसर को और एयरपोर्ट बिल्डिंग को चेक किया गया, जिसके बाद धमकी सिर्फ अफवाह साबित हुई।
दूसरी ओर एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल के जरिए धमकी किसने दी थी, जिसकी जांच में वडोदरा शहर पुलिस और साइबर क्राइम की टीम जुट चुकी है। पुलिस का कहना है ऐसी हरकत पहले भी कई बार मॉक कॉल के जरिए होती थी फिर अफवाह साबित होती थी, लेकिन एयरपोर्ट को ईमेल भेजने वाले की जांच की जा रही है। आखिरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल के जरिए धमकी देने वाले का मकसद क्या था?
