जयपुर

Bomb in Jaipur : कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया खौफनाक मैसेज

Bomb in Jaipur : राजस्थान के जयपुर में दहशतगर्दों ने ईमेल के जरिए एक प्राइवेट कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज में जांच जारी है।

Image

जयपुर में बम ब्लास्ट की धमकी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर के एक निजी कॉलेज को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गई। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते की कॉलेज में तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ईमेल में लिखी थीं ये बातें

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर स्थित एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज को कॉलेज परिसर में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिला था। ईमेल "केएनआर" ग्रुप के नाम से भेजा गया था जिसने पिछले महीने दिल्ली में स्कूलों को दी गई बम धमकियों की जिम्मेदारी भी ली है। पुलिस ने कहा कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article