शहर

MP : BJP नेता ने हॉस्पिटल के रैंप पर दौड़ाई स्कूटी, गार्ड ने रोका पर नहीं माने नेताजी; Video वायरल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक नेता ने हॉस्पिटल के रैंप पर जबरन स्कूटी दौड़ाई। गार्ड के मना करने के बावजूद वह मनमानी करता रहा।

Image

टीकमगढ़ में बीजेपी नेता ने हॉस्पिटल के अंदर दौड़ाई स्कूटी

टीकमगढ़ : जिले में स्थित खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला पर अस्पताल के अंदर बने रैंप पर स्कूटी चलाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि गार्ड के रोकने पर भी मनमानी की और जबरन प्रतिबंधित जगहों तक स्कूटी लेकर गया। इस तरह के कृत्य पर लोग सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। विपक्ष के लोगों का कहना है भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग बेलगाम हो गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज वीडियो वायरल

कहा जा रहा है कि आरोपी ने अस्पताल के उस रैंप पर अपनी स्कूटी चलाई जो विशेष रूप से मरीजों के आने-जाने के लिए बनाया गया है। यह घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज 21 सितंबर को सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनान गार्ड ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और स्कूटी रैंप पर ले गया। उस स्कूटी में एक सहयोगी भी सवार नजर आ रहा है।

नेता के खिलाफ कैमरे पर बयान देने से बच रहे अधिकारी

फिलहाल, मामला सामने आने पर अधिकारियों की प्रक्रिया सामने आई है। खरगापुर के पीएमओ पूरे मामले की जांच की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी कैमरे पर कोई औपचारिक बयान देने से बच रहे हैं। फिलहाल, पूरा वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लोग भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर अराजकता और मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article