शहर

'मुंब्रा का रंग हरा कर देंगे' AIMIM पार्षद सहर शेख के बिगड़े बोल पर भड़की BJP, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

पूर्व सांसद किरीट सोमैया के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि ये टिप्पणियां सांप्रदायिक तनाव भड़काने के उद्देश्य से की गई थीं। पत्र में सोमैया ने कहा कि यह बयान भड़काऊ था। हालांकि, इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया था।

Image

सहर शेख का विवादित बयान

Photo : ANI

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख के उस भड़काऊ बयान के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ठाणे के मुंब्रा इलाके को पूरी तरह हरे रंग में रंग दिया जाएगा। भाजपा ने इस मामले में सहर शेख पर कार्रवाई की मांग की। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने ठाणे नगर निगम चुनाव परिणामों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते हुए 131 सीटों में से पांच सीटें जीतीं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका और शिवसेना (यूबीटी) को सिर्फ एक ही सीट मिली।

सहर शेख ने दिया विवादित भाषण

अपने विजय भाषण में सहर शेख ने कहा, अगले पांच वर्षों में मुंब्रा में हर उम्मीदवार एआईएमआईएम से होगा। मुंब्रा को पूरी तरह हरे रंग से रंग दिया जाना चाहिए। पूर्व सांसद किरीट सोमैया के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि ये टिप्पणियां सांप्रदायिक तनाव भड़काने के उद्देश्य से की गई थीं। पत्र में सोमैया ने कहा कि यह बयान भड़काऊ था। हालांकि, इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया था।

सोमैया ने बताया भड़काऊ

सोमैया ने पत्र में कहा, नगरपालिका चुनावों में जीत के बाद एआईएमआईएम नेताओं ने मुंब्रा में भड़काऊ भाषण देना शुरू कर दिया है। लेकिन मुंब्रा महाराष्ट्र का हिस्सा है, और राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज के भगवा झंडे के आगे नतमस्तक है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया ह कि ये भाषण मुस्लिम कट्टरता को दर्शाते हैं और मुंब्रा में रहने वाली अल्पसंख्यक हिंदू आबादी में भय फैलाने के उद्देश्य से दिए गए हैं। पत्र में अधिकारियों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

जांच कर रही मुंब्रा पुलिस

इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए, मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने पीटीआई को बताया, एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात की और एआईएमआईएम के एक निर्वाचित उम्मीदवार द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच फिलहाल जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे यह निर्धारित करने के लिए अपनी जांच के तहत कथित भाषण के वीडियो फुटेज और प्रतिलेखों की समीक्षा कर रहे हैं कि क्या किसी कानूनी प्रावधान का उल्लंघन हुआ है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article