शहर

Bihar Weather: बिहार में अगले चार दिनों तक दिखेगा कोहरे का कहर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज कोहरा होगा या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम फिलहाल स्थिर है, लेकिन ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा। अगले चार दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। पछुआ हवाएं भी जारी रहने वाली हैं। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बिहार का मौसम।

bihar weather today

बिहार में पारा कुछ चढ़ा लेकिन कोहरे का कहर जारी

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-December-2025: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है, लेकिन ठंड और कोहरे का असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बना रहेगा।

कोहरे के जारी रहेगा कहर

राज्य के कुछ इलाकों में घना कोहरा विजिबिलिटी को काफी कम कर सकता है। हाल के दिनों में सबसे कम दृश्यता गया में दर्ज की गई, जहां यह 300 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह के समय सड़क और रेल यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

तापमान में मामूली बदलाव

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान लगभग 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के दायरे में बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा पटना का मौसम

राजधानी पटना में मंगलवार सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। सोमवार की तुलना में यहां न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है, जिससे मौसम सामान्य बना रहेगा।

उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड

मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय कोहरा और धुंध देर तक बनी रह सकती है। सूरज की तपिश में कमी आने से कनकनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

पूर्णिया-भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

पूर्णिया और भागलपुर जैसे इलाकों में अगले एक सप्ताह तक सुबह हल्का कुहासा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। भागलपुर के सबौर में हाल के दिनों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article