शहर

बिहार में कड़ाके की ठंड के साथ 2026 का आगाज, उत्तर में 'Cold Day' का अलर्ट, तो दक्षिण में घाम से मिलेगी राहत

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-Jan-2026 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कनकनाती ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के अधिकांश जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

Image

भीषण ठंड के बीच बिहार में 2026 का आगाज

Bihar Ka Mausam 01-Jan-2026: साल 2026 की पहली सुबह बिहार के लोगों के लिए ठिठुरन भरी रही। राज्य के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। IMD के अनुसार, नए साल के पहले दिन भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। विशेष रूप से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत 19 जिलों में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रहेगी, जिसके लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। जबकि, राजधानी पटना और गया सहित दक्षिण बिहार के जिलों में धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

नए साल पर बिहार में कनकनी बरकरार

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पटना, गया, बक्सर और जमुई जैसे दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान साफ रहने और आंशिक धूप निकलने के आसार हैं। यदि धूप खिलती है, तो तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि कोहरे का असर सुबह के समय बना रहेगा। दूसरी ओर, उत्तर बिहार में मौसम बिगड़ा नजर आएगा। मुजफ्फरपुर, सिवान और पश्चिम चंपारण में घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट?

मौसम विभाग ने आज बक्सर, कैमूर, भोजपुर, पटना, गया, नवादा, नालंदा, अवरल, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुर, लखीसराय और बेगूसराय में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी?

आईएमडी पटना ने बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण समेत, गोपालगंज, सारण, सिवान, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, किशनंगज, कटिहार, खदड़िया, शिवहर, मुजफ्फरनगर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

31 दिसंबर रही 2026 की सबसे सर्द रात

बीता हुआ साल 2026 जाते-जाते बिहार को रिकॉर्ड तोड़ ठंड दे गया। 31 दिसंबर की रात साल की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जिसमें गया जिला 5°C न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। छपरा में तापमान में 5.7 डिग्री की भारी गिरावट देखी गई और पारा 6.3°C पर पहुंच गया। अन्य ठंडे जिलों में सबौर (5.6°C) और राजगीर (5.8°C) शामिल रहे। हालांकि, राहत की बात यह है कि 2 जनवरी से मौसम के मिजाज में सुधार होने की उम्मीद है। 7 जनवरी तक अधिकांश जिलों में तापमान में 3°C तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप कम होगा।

कैसा रहा मौसम के लिहाज से साल 2026?

साल 2026 के सालाना आंकड़ों पर नजर डालें तो यह बिहार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल राज्य ने 7 दिन 'हीट वेव' और 13 दिन 'शीत दिवस' (Cold Day) का सामना किया। मानसून के दौरान राज्य में सामान्य से 31% कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद 01 जगहों पर 'अत्यंत भारी वर्षा' जैसी स्थितियां भी बनीं। कुल मिलाकर, पिछला साल भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड, दोनों ही मोर्चों पर चर्चा में रहा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article