शहर

Bihar Triple Murder: पिता समेत 2 नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या, घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती; दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सारण में पिता के साथ दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी गई। हत्या का कारण आरोपी के साथ मृतिका के प्रेम संबंधों का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालमे की जांच की जा रही है-

Image

सारण में पिता और दो नाबालिग बोटियों की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में पिता और दो बेटियों की हत्या
  • घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती
  • दो आरोपियों ने कबूला जुर्म

Triple Murder Case: बिहार के सारण से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मामला धानाडीह गांव में तराकेश्वर सिंह उर्फ झाबर के मकान का है। जहां तीन लोगों की बेरहमी से किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शख्स की पत्नी को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया। पत्नी के बयान पर पुलिस ने दो आरोपियों सुधांशु कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता और 2 नाबालिक बेटियों की हत्या

बिहार के सारण जिले के रसूलपुल थाना क्षेत्र में बदमाशों में यह हादसा हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों में पिता और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। अपराधियों ने कल रात एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की उनके आवास पर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया घटना का कारण मृतक और सुधांशु कुमार के बीच लव एंगल है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या बता रही है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस के मुताबिक मामला धानाडीह गांव का है, जहां तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह अपने आवास की छत पर पत्नी और दो बेटियों के साथ सोए रहे थे। रात करीब दो बजे दो युवक पीछे के दरवाजे से घर में घुस आए। इसके बाद छत पर सो रहे तारकेश्वर सिंह और उनकी दो पुत्रियों चांदनी कुमारी और आभा कुमारी की ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार उनकी हत्या कर दी। वारदात के समय तीनों नींद में थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही दोनों के हाथों पर किसी धारदार हथियार के जख्म भी मिले हैं। जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शवों को जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का कारण सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और मृतिक के बीच प्रेम संबंध का होना बताया जा रहा है। बताया गया है कि सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और चांदनी के बीच प्रेम-प्रसंग था और कुछ दिनों से चांदनी रौशन से बात नहीं कर रही थी, जिससे वह नाराज हो गया था।

आरोपी न बात न करने पर दी धी धमकी

सारण में हुई इस घटना की चश्मदीद और घायल शोभा देवी ने बताया कि उनकी पुत्री आरोपी सुधांशु से बहुत पहले बातचीत करती थी, लेकिन जब इस बात की भनक परिवार वालों को लगी, तो उन्होंने उसे बात करने से मना किया। हालांकि, आरोपी शख्स उनकी नाबालिग बेटी के बार-बार फोन करके परेशान करता था और कहता था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!