लखनऊ

लखनऊ में डबल मर्डर, नाबालिग भांजे ने मामा-मामी को उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

Lucknow Double Murder: लखनऊ में एक नाबालिग लड़के ने अपने मामा-मामी और उनके बेटे को गोली मार दी। जिससे दंपत्ति की मौत हो गई और उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Image

लखनऊ में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी की मां से मामा का हुआ था विवाद
  • घायल बेटे की हालत स्थिर
  • वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Lucknow Double Murder: लखनऊ के इंदिरानगर में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने मामा और मामी की गोली मार हत्या कर दी। इस घटना में उनका बेटा भी घायल हुआ है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते हुई पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विवाद के बाद की हत्या

यह घटना मंगलवार रात इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को करीब 10 बजे आरोपी की मां और उसके मामा राजेंद्र सिंह (62) के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने अपने मामा और उनकी पत्नी सरोज (56) और बेटे को गोली मार दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित

स्थानीय निवासियों ने बताया कि राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे। वह और उनका परिवार अपनी बहन तथा उसके बेटे के साथ एक ही घर में रहते थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। नाबालिग आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें