शहर

NEET अभ्यर्थी मौत मामला: 'हम CBI जांच नहीं, न्यायिक जांच...', बिहार सरकार के फैसले पर भड़का परिवार; कर दी ये मांग

Bihar NEET Aspirant Death: बिहार सरकार ने जहानाबाद में एक नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की, लेकिन परिवार राज्य सरकार के इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। परिवार ने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।

Image

बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश (फाइल फोटो)

Bihar NEET Aspirant Death: बिहार सरकार ने जहानाबाद में एक नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की, लेकिन परिवार राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर खफा है। परिवार की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट या फिर हाई कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में मामले की जांच हो।

'CBI जांच से संतुष्ट नहीं परिवार'

नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में परिवार ने कहा कि वह सीबीआई जांच से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही कहा कि बिहार पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

'हमें किसी पर भरोसा नहीं'

उन्होंने कहा, ''मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं... इसमें प्रशासन, हॉस्टल और अस्पताल की मिलीभगत है। सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है... हमने सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी, बल्कि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की थी... डीजीपी ने कहा कि हमारी बेटी ने आत्महत्या की है... हमें किसी पर भरोसा नहीं है... बिहार पुलिस सरकार के दबाव में है..."

बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक छात्रा की हाल ही में हुई मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की है। इससे पहले, बिहार पुलिस का एक विशेष जांच दल (SIT) इस मामले की जांच कर रहा था।

क्या है पूरा मामला

जहानाबाद की रहने वाली छात्रा इस महीने की शुरुआत में पटना के चित्रगुप्त नगर में अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली थी, और कई दिन तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। छात्रा के परिवार ने उसका यौन उत्पीड़न होने और अधिकारियों पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article