शहर

9 साल तक फेसबुकिया प्रेम, बिहारी छोरे के लिए सात समंदर पार कर आई विदेशी दुल्हनियां

मुंगेर के ऋषि कुमार ने फिलीपींस की सारा पाउलीन से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों 9 साल पहले फेसबुक के जरिए मिले थे। इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई।

Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

Bihar Wedding News: कहते है कि "प्यार की कोई सरहद नहीं होती", इस कहावत को सच करती हुई एक खूबसूरत लव स्टोरी बिहार के मुंगेर से सामने आई है। जहां सोशल मीडिया पर मैसेज से शुरू हुआ दोस्ती का रिश्ता आज सात फेरों तक पहुंच गया है। बिहार के छोरे से ब्याज रचाने के लिए फिलीपींस से युवती मुंगेर आई, जिसके बाद दोनों मंदिर में विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ आई।

सात समंदर पार से आई दुल्हन

मुंगेर के असरगंज के रहने वाले ऋषि कुमार और फिलीपींस की सारा पाउलीन क्रूज केरियेजा की यह प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। दोनों करीब 9 साल पहले फेसबुक के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। शुरुआत में उनके बीच साधारण बातचीत शुरू हुई और वक्त के साथ यह रिश्ता गहरा हो गया, जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। समय बीतता गया और हजारों किलोमीटर की दूरी के बावजूद उनका रिश्ता मजबूत होता गया।

विदेशी दुल्हन बनी मुंगेर की बहू

करीब 9 साल की पहचान और प्यार के बाद दोनों ने आखिरकार शादी करने का फैसला किया। जिसके लिए सारा अपना देश फिलीपींस छोड़कर भारत आईं और ऋषि के पास मुंगेर पहुंच गई। उन्होंने हवेली खड़गपुर स्थित ऐतिहासिक पंचबदन शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लिए। शादी की रस्में पूरी होने के साथ ही उन्होंने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

इस इंटरनेशनल लव स्टोरी को शादी में बदलते दौरान मंदिर में भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हर कोई इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित था। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article