शहर

बिहार का मौसम (20 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम कुहासा; पहाड़ों की बर्फबारी का दिखेगा असर, ठंड रहेगी कायम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Jan 2026: बीते कुछ दिनों सो लगातार निकल रहे धूप के कारण बिहार का तापमान जरूर कुछ बढ़ा है लेकिन अभी ठंड का दौर चलने वाला है। एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। इसके बाद कई जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल।

bihar weather today

बिहार के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (20 Jan 2026): बिहार के कई जिलों में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रहा है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना, बेगूसराय सहित करीब नौ जिलों में धुंध छाए रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के सक्रिय रहने से ठंड में इजाफा हो सकता है। अन्य जिलों में सुबह के समय कुहासा देखने को मिलेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

राज्य के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि बीते 24 घंटों में 14 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं नालंदा में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी को चार से पांच जिलों में घना कुहासा देखने को मिल सकता है। इसके बाद करीब छह दिनों तक ठंड सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 20–21 जनवरी के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं तेज हो सकती हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में फिर कमी दर्ज की जा सकती है।

पटना के मौसम का हाल

राजधानी पटना में सुबह और देर रात कुहासा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लगातार धूप निकलने से कनकनी में कुछ कमी आई है, लेकिन ठंड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में ठंडी हवाओं, नमी और वातावरण के स्थिर रहने के कारण बिहार में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है।

कोसी-सीमांचल में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में 21 जनवरी तक घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अव्यवस्था से निपटा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article