शहर

बिहार का मौसम (19 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहार में लुढ़का पारा, फिर बढ़ी सर्दी; 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 Jan 2026: बिहार में बीते दिनों दिन की धूप से तापमान कुछ ऊपर गया था और मौसम में कुछ गर्माहट भी आई थी लेकिन अब सर्दी लौट आई है। कड़कड़ाती सर्दी के साथ कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। आइए जानते हैं आज के बिहार के मौसम का हाल।

Image

बिहार में लौटी ठंड

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (19 Jan 2026): बीते दिनों बिहार में मौसम ने कुछ नरमी बरती थी और भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई थी लेकिन राज्य में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि कई जिलों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट के संकेत देते हुए आज कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

20 जिलों में कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भोजपुर सहित राज्य के करीब 20 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। उत्तरी और दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में आज सुबह के वक्त विजिबिलिटी बेहद कम रही। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में भी हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिला है, इससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।

तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन

बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। नालंदा के राजगीर और भागलपुर के सबौर जैसे इलाकों में पारा 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम ठंड और ज्यादा महसूस होगी।

कोहरे की वजह क्या है

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कमजोर होने और वातावरण में नमी अधिक होने से कोहरा बन रहा है। साफ आसमान के कारण रात में जमीन तेजी से ठंडी हो रही है, जिससे निचली सतह पर नमी जमकर घने कोहरे का रूप ले रही है। इसी वजह से सुबह के समय दृश्यता काफी घट रही है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है। 20 और 21 जनवरी के बाद ठंड में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन पश्चिमी हवाओं के चलते रात और सुबह की ठंड बनी रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में सर्दी का असर जनजीवन पर जारी रहेगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article