शहर

बिहार का मौसम (18 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम का उलटफेर जारी; 20 मार्च से फिर होगी झमाझम

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 March 2026: बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। आज 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है।

Image

बिहार में आज बारिश

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (18 March 2026): बिहार में मौसम का उलटफेर जारी है। बीते दिन मौसम शुष्क रहने के बाद आज फिर बारिश का सिलसिला देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज रफ्तार हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। जिसके कारण इन जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही गर्मी से भी राहत मिल सकती है।

बिहार में आज किन जिलों में अलर्ट

IMD के अनुसार आज मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश का येलो अलर्ट है। बिहार के शेष जिलों में आज मौसम साफ रहने वाला है। यहां दिन में तेज धूप भी निकलेगी। जिससे गर्मी परेशान कर सकती है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

बिहार में 3 दिन झमाझम होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च से अगले 3 दिनों तक बिहार में बारिश का मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में बिहार में नहीं हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मार्च में ही तापमान 40 डिग्री पार जाने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी पटना में हल्की धूप रही, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान सबसे अधिकतम तापमान नालंदा में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार रात को किशनगंज, अररिया और उसके आसपास के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले दर्ज किया गए थे।

मार्च के आखिरी तक बिहार में 40 डिग्री तक पारा!

IMD के अनुसार बिहार में फिलहाल कोई मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो चुका है और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भी सीमित है। जिसके चलते आसमान में बादल तो बन रहे हैं, लेकिन बरस नहीं पा रहे हैं। ऐसे में साफ मौसम और तेज धूप तापमान को लगातार बढ़ा रहे हैं। जिसे देखते हुए अनुमान जताया जा रहा है कि अगर मौसम ऐसा ही शुष्क बना रहा तो बिहार में मार्च के अंतिम सप्ताह तक अधिकतम तापमान 38 ले 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें