शहर

Bihar Weather: मानसून की सुस्ती से बिहार में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, कैमूर रहा सबसे गर्म जिला, पारा 42 डिग्री के पार

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 June 2026: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण एक बार फिर गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आज कई जिलों में बारिश और लू का अलर्ट है।

Image

Bihar Weather today

बिहार में आज का मौसम (18 June 2026): मानसून के रफ्तार सुस्त पड़ने से एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ने लगी है। बिहार में कई जिले भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। प्रदेश में फिर से लू का प्रकोप देखने को मिलने लगा है। बिहार में मानसून की एंट्री समय से पहले हुई थी, लेकिन बीते पांच दिनों से मानसून मुजफ्फरपुर में अटका हुआ है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में तो बारिश हो रही है। लेकिन कई जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं।

बिहार में 18 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, किशनगंज, सहरसा समेत 21 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही ठनका की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कल बिगड़ेगा मौसम

बिहार में में 19 जून को पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान उत्तर के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिणी बिहार में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ठनका गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को बिहार का सबसे गर्म जिला कैमूर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। जिनमें पटना, छपरा, औरंगाबाद, शेखपुरा, गया, रोहतास, कैमूर और बक्सर शामिल हैं। इस दौरान मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बांका, समस्तीपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम भी देखने को मिला।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article