शहर

बिहार में सरकारी छुट्टी : 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां है

बिहार में इस साल यानी 2026 में 11 आम छुट्टियां हैं। इसके अलावा रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की भी एक लंबी-चौड़ी लिस्ट है, जिसमें से बिहार के सरकारी कर्मचारी 3 छुट्टियां ले सकते हैं। अगर अब तक आपको छुट्टियों की लिस्ट नहीं मिली है तो पूरी Holiday List यहां है।

Image

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की 2026 में छुट्टियों की लिस्ट

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार को शपथ लिए हुए भी काफी समय हो चुका है। आज यानी मंगलवार 3 फरवरी को नई सरकार अपना पहला बजट पेश कर रही है। आपकी एक नजर बिहार के बजट पर होगी, लेकिन बहुत से लोग अब भी यह जानना चाहते हैं कि बिहार में इस साल छुट्टियां कब-कब होंगी। बिहार की पूरी Holiday List 2026 हमारे पास है, जो हम आपको यहां बता रहे हैं।

इस लिस्ट में जनरल छुट्टियां तो हैं ही, साथ ही हम रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की लिस्ट भी देंगे। जनरल छुट्टियां तो सभी की होती हैं, लेकिन रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की लिस्ट में से बिहार सरकार के अधिकारी कोई भी तीन छुट्टियां ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मुस्लिम समुदाय से जुड़ी छुट्टियों की तारीख बदल सकती है, क्योंकि यह चांद के दिखने पर निर्भर होती हैं। यही नहीं सरकार के सर्कुलर के अनुसार अन्य छुट्टियों की तारीख भी बदल सकती है।

तारीखदिनत्योहार
23 जनवरीशुक्रवारबसंत पंचमी
1 फरवरीरविवारसंत रविदास जयंती
4 फरवरीबुधवारशब-ए-बारात
15 फरवरीरविवारमहा शिवरात्रि
26 मार्चगुरुवारसम्राट अशोक अष्टमी
23 अप्रैलगुरुवारवीर कुंवर सिंह जयंती
25 अप्रैलशनिवारजानकी नमी
29 जूनसोमवारकबीर जयंती
4 अगस्तमंगलवारचेहलुम
17 अक्टूबरशनिवारदुर्गा पूजा (सप्तमी)
10 नवंबरमंगलवारचित्रगुप्त पूजा/भाई दूज

रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की लिस्ट, इनमें से तीन छुट्टी ले सकते हैं आप

तारीखदिनत्योहार
1 जनवरीगुरुवारनया साल
14 जनवरीबुधवारमकर संक्रांति
24 जनवरीशनिवारकर्पूरी ठाकुर जयंती
2 मार्चसोमवारहोलिका दहन
13 मार्चशुक्रवाररमजान का अंतिम शुक्रवार
22 मार्चरविवारईद उल फितर
29 मईशुक्रवारईद उल जुहा (बकरीद)
18 जूनगुरुवारअनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती
27 जूनशनिवारमोहर्रम
24 अगस्तसोमवारसावन का अंतिम सोमवार
28 अगस्तशुक्रवाररक्षा बंधन
14 सितंबरसोमवारहरतालिका तीज
17 सितंबरगुरुवारविश्वकर्मा पूजा
25 सितंबरशुक्रवारअनंत चतुर्दशी
4 अक्टूबररविवारजिवितपुत्रिका व्रत
11 अक्टूबररविवारदुर्गा पूजा (कलश स्थापना)
11 अक्टूबररविवारजयप्रकाश नारायण जयंती
21 अक्टूबरबुधवारदुर्गा पूजा (एकादशी)
21 अक्टूबरबुधवारश्री कृष्ण सिंह जयंती
14 नवंबरशनिवारछठ पूजा (खरना)
3 दिसंबरगुरुवारडॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती
24 दिसंबरगुरुवारक्रिसमस ईव

इन छुट्टियों के अलावा समय-समय पर जो घोषणाएं होती हैं, उनके बारे में प्रशासन पहले ही अपडेट दे देता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article