शहर

Bihar सम्राट सरकार के बुलडोजर एक्शन के लपेटे में आया मंत्री श्वेता गुप्ता का घर, सीतामढ़ी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण साफ

Bihar Bulldozer Action: बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान के लपेटे में आम से खास सभी आ रहे हैं। सीतामढ़ी में मंत्री श्वेता गुप्ता (Minister Shweta Gupta) के आवास पर अब बुलडोजर चल गया है।

Bihar Bulldozer Action: बिहार में सम्राट सरकार इन दिनों शहर से लेकर गांव तक में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने में लगी है। इसी के लपेटे में खुद सम्राट चौधरी सरकार की मंत्री श्वेता गुप्ता (Minister Shweta Gupta) भी आ गई हैं। सीतामढ़ी स्थित मंत्री श्वेता गुप्ता के आवास पर बुलडोजर चल गया है। श्वेता गुप्ता का ये आवास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बना था, जिसके बाद प्रशासन ने अब इसे तोड़ दिया है।

भारी सुरक्षा के बीच आवास को तोड़ा गया

दरअसल रविवार को जब बिहार सरकार की समाज कल्याण विभाग की मंत्री एवं शिवहर से जदयू विधायक श्वेता गुप्ता के आवास परिसर में प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा शुरू हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित हिस्से को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत नियमानुसार की गई है।

बुलडोजर एक्शन की हो रही चर्चा

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि सरकार का संदेश साफ है, अतिक्रमण करने वाला कोई हो, कार्रवाई होगी। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जा रही है और कानून के अनुसार ही कदम उठाया गया है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि अतिक्रमण का दायरा कितना था और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया क्या रही।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article