Bihar News: बिहार से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बोधगया से वाराणसी जा रही बस औरंगाबाद (Aurangabad) में हादसे का शिकार हो गई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए हैं। जिनमें से 15 की हालत गंभीर बतई जा रही है। मृतकों और घायलों में ज्यादातर आंध्र प्रदेश के निवासी है। यह बस आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार बोधगाया से यह बस निकली थी और काशी की ओर जा रही थी। तभी औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के NH-19 के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भवानी लाइन होटल के पास बस ने ओवरटेक के दौरान एक खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा और साइड का बिलकुल बर्बाद हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और फिर घायलों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। घटनी की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आंध्र प्रदेश से आए थे घूमने
आंध्र प्रदेश के करीब 40 श्रद्धालुओं और पर्यटकों का एक दल धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा पर निकला था। ये सभी कई तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके थे। अगला पड़ाव इनका काशी थी। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच उनकी बस आगे चल रहे एक ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि नही हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
