शहर

Bhubaneswar Video: सरकारी बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, 100 मीटर दूर तक महिला को घसीटा, दर्दनाक मौत

भुवनेश्वर में एक स्कूटी सवार महिला को सरकारी बस ने टक्कर मार दी। जिससे महिला बस के पहियों के नीचे दब गई। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर ने 100 मीटर तक स्कूटी को घसीटा बस। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया है और बस को भी कब्जे में ले लिया गया है। इस घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है।

Bhubaneswar Bus Accident: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक सरकारी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद उसे 100 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बस ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत मे ंले लिया है।

बस के पहियों के नीचे दबी महिला

यह हादसा भुवनेश्वर के टमांडो थाना क्षेत्र के डीएन रेगालिया मॉल ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात मो बस (government bus) से हुआ। 33एस रूट पर चलने वाली बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह बस के पहियों के नीचे दब गई। सूत्रों के अनुसार बस ने दोपहिया वाहन पर सवार पीड़िता को करीब 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस को कब्जे में लिया गया

इस दुखद हादसे ने एक बार फिर भुवनेश्वर में सड़क सुरक्षा और मो बस सेवाओं के परिचालन मानकों पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस का ड्राइवर शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बस को जब्त कर लिया है। इस हादसे का सही कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article